बड़ी खबर : CM धामी ने यहाँ किया श्रीमद भगवत कथा में प्रतिभाग ,बताया भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों का महत्वपूर्ण आधार। आखिर कहा और क्यों ? Tap कर जाने

बड़ी खबर : CM धामी ने यहाँ किया श्रीमद भगवत कथा में प्रतिभाग ,बताया भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों का महत्वपूर्ण आधार। आखिर कहा और क्यों ? Tap कर जाने

 
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डोईवाला में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । 
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों का महत्वपूर्ण आधार है, जो मानव जीवन को सदाचार, सेवा और कर्तव्यबोध की प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं।
मुख्यमंत्री ने आयोजन के सफल संचालन हेतु विधायक प्रेमचंद अग्रवाल एवं उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जनमानस को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
SANATAN OTT - Enhanced Footer