उत्तराखण्ड मंत्रिमण्डल की अहम् बैठक आज ,इस मुद्दे पर हो सकती है चर्चा।

उत्तराखण्ड मंत्रिमण्डल की अहम् बैठक आज ,इस मुद्दे पर हो सकती है चर्चा।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में आज बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति और चुनाव के संबंध में प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। इस मामले में शासन स्तर से भेजे गए अध्यादेश के प्रस्ताव को राजभवन लौटा चुका है।

इसके अलावा बैठक में रायपुर क्षेत्र में नए निर्माण और भूमि की खरीद फरोख्त पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का निर्णय हो सकता है। आवास विभाग इस संबंध में प्रस्ताव ला सकता है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सेवानियमावली और राजस्व विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है।

SANATAN OTT - Enhanced Footer